लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विगत 2 अक्टूबर को हुए जमीन विवाद में घायल पारा शिक्षक अर्जुन मेहता की इलाज के दौरान मौत गुरुवार की रात में रिम्स रांची में हो गई। जैसे ही शुक्रवार को शव मंगर बांध रांकी खुर्द गांव पहुंचा पूरा गांव गमगीन हो गया। शव का दाह संस्कार रांकी कला के औरंगा नदी के तट पर किया गया।

क्या है मामला:-

उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को अर्जुन व उसकी पत्नी चमेली देवी अपने खेत में जोत कोड़ कर रहे थें। इसी बीच दस, पंद्रह की संख्या में लोग आया धारदार हथियार से मार कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन फानन में घायलावस्था में तुंबागडा नवजीवन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जहां उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। आठ दिनों के बाद उन्हें रांची रिम्स में ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों विनोद उरांव, रविंद्र उरांव व पुनिता देवी को गिरफ्तार कर चार अक्टूबर को जेल भेज दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *