मेदिनीनगर : बुधवार की शाम छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी नौडीहा में अज्ञात अपराधियों ने एक पारा शिक्षक को गोली मार दी। घायल पारा शिक्षक की पहचान निजामुद्दीन अंसारी के रुप में हुई है। निजामुद्दीन के शरीर में तीन गोली लगी है। गोली लगने के बाद निजामुद्दीन अंसारी को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

बता दें कि पारा शिक्षक निजामुद्दीन स्कूल के बाद एक किराना दुकान भी संचालित करते हैं। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर वे खजूरी नौडीहा स्थित अपने घर जा रहे थें। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस बाबत छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि पारा शिक्षक को गोली मारी गई है। पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *