मेदिनीनगर: शहर के वार्ड नं 17 परशुराम नगर की आम जनता ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नहर की सफाई और जल जमाव की समस्या से जनता को निजात दिलाने की मांग की है। दरअसल, परशुराम नगर के इलाके में पड़ने वाली नहर में अत्यधिक गंदगी होने के कारण इसके बीमारियों के सबब बनने की संभावना है।

वहीं नहर में जमा कचड़ा व गाद अत्यधिक दुर्गंध फैला रही है। जिससे आम लोगों का वहां रहना दूभर हो गया है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी चरम पर है। मुहल्ले वासी इस समस्या से काफी दिनों से जूझ रहे हैं। लेकिन अब समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लोगों ने नगर आयुक्त से अपील किया है कि नहर की सफाई और जल निकासी का उचित व्यवस्था किया जाए। जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *