लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शनिवार को पाटन पुलिस ने नावा जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी में लोगों को सड़क सुरक्षा एवं शिक्षा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान नावा जयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे बच्चों से मिले और बिस्किट व चॉकलेट का वितरण किया। इस दौरान पांडे ने कहा कि पुलिस के लोग भी आप लोग के ही समाज के लोग हैं। आप लोग अपनी समस्याएं हैं, हमें बताएं। हम हर संभव प्रयास करेंगे उसका निराकरण हो। उल्लेखनीय है कि बूढ़ी गांव दुर्गम इलाके में अवस्थित है। जहां जाने तक का रास्ता नहीं है। कभी यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *