गढ़वा : गुरुवार को जिले के गढ़वा नगर थाना अंतर्गत आगामी दुर्गा पूजा को शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टाउन हॉल, गढ़वा स्थित सांस्कृतिक भवन सभागार कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गढ़वा, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, गढ़वा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं थाना के विभिन्न क्षेत्र के अलग-अलग धर्म के प्रबुद्ध जन उपस्थित थें।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने इस पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने एवं पर्व के दौरान डीजे नहीं बजाने हेतु सहमति जताई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *