सतबरवा(पलामू): आगामी 7 जुलाई को मोहर्रम मनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को सतबरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ कृष्णमुरारी तिर्की ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने किया।

बैठक में सतबरवा, बकोरिया, पोलपोल, झाबर, ताबर, बारी, मुक्ता, मानासोती, चेतमा, हलुमाड, खामडीह आदि गांवों के दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों, पंचायती जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आम लोगों ने हिस्सा लिया।

सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : 

इस अवसर पर सीओ कृष्णमुरारी तिर्की ने लोगों से अपील की कि मोहर्रम का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी के सहयोग से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अफवाहों पर न दें ध्यान :

वहीं थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की टीम पूरी तरह सतर्क है और सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की।

ये रहे उपस्थित : 

बैठक में एसआई सुबोध कुमार, एएसआई सुशील एम. बेक, रघुराई कोटवार, उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, प्रमोद यादव, मुखिया गिरिवर राम, अवधेश सिंह चेरो, आशीष सिन्हा, महेश्वर सिंह, जुबेर खान, हाजी मो. मंसूर आलम, मो. असलम उर्फ पिंटू, मो. जुल्फेकार, बाबर खान, मो. जलील, मो. रब्बानी सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित थें।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *