गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र मकरी गांव में रविवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय पुत्र बिन्दु प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिन्दु प्रजापति रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर के पास विद्युत मीटर से तार जोड़ रहे थें। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिस कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जब शोरगुल सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बिन्दु प्रजापति दम तोड़ चुके थें। इधर घटना की सूचना पर धुरकी थाना एसआई सुभाष अकेला सदल बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *