Accident

लाइव पलामू न्यूज़/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के रजहारा गांव निवासी 45 वर्षीय सतेंद्र राम के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सतेंद्र चिनिया रोड से गढ़वा की ओर आ रहे थें। इसी दौरान हेलीपेड के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सतेंद्र की गंभीर हालत के मद्देनजर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *