physical relationship under the pretext of marriage : सतबरवा थाना क्षेत्र के मानासोती निवासी सुजीत कुमार यादव (पिता अमलेश यादव) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सुजीत पर आरोप है कि उसने गांव की ही लड़की से शादी का झांसा देकर विगत आठ वर्षों से शारीरिक संबंध रखा। अब वह विवाह से मुकर गया।

जिसके बाद युवती ने कानून का सहारा लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल, बुधवार को सतबरवा थाना में आवेदन देकर पीड़िता ने बताया कि सुजीत ने शादी का झांसा देकर पिछले 8 वर्षों से मेरे साथ संबंध बनाता रहा। शादी की बात पर हमेशा टाल देता था। जिसके बाद आज मुझे थक हार कर प्रशासन का सहारा लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *