Transfer posting : झारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग किए गए हैं। जिसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। डॉ. पीके सिंह को झारखंड एटीएस से स्थानांतरित कर रामगढ़ जिले में तैनात किया गया है। इसके साथ ही अन्य कई पदाधिकारियों को भी ट्रांसफर किया गया है।

इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह के अलावा, एटीएस से जुड़े सब इंस्पेक्टर, हवलदार और आरक्षियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई है। इन तबादलों का आदेश डीआईजी कार्मिक द्वारा जारी किया गया है।

इस सूची में सबसे अहम नाम डॉ. पीके सिंह का है, जिन्होंने चर्चित एनकाउंटर को अंजाम दिया था। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिला, जहां अमन साहू गैंग का लंबे समय तक दबदबा रहा है। उसे इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह की नई कार्यस्थली बनाई गयी है। अमन साहू के मरने के बाद भी उसके सहयोगी अब भी इस इलाके में सक्रिय बताए जा रहे हैं।

वहीं अमन साहू के गैंग के कई लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने की बात भी समय समय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहते रहते है। ऐसे में पीके सिंह की तैनाती को बेहद अहम माना जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर की जाती है।

हालांकि प्रमोद सिंह को सबसे ज्यादा पहचान 11 मार्च 2025 को हुई अमन साहू के एनकाउंटर के बाद मिली। इससे पहले भी इनकी छवि कुछ ऐसी ही रही थी, वे जब धनबाद में तैनात थे तब उन्होंने अकेले लुटेरों से लोहा लिया था और अपराधियों को मौके पर ही ढेर कर दिया था।

इन्हें मिला तबादला:-

इंस्पेक्टर डॉ. पीके सिंह – एटीएस से रामगढ़

एसआई पंकज किशोर सिंह – एटीएस से रामगढ़

एसआई सूबेदार यादव – एटीएस से रामगढ़

एसआई रोशन बाड़ा – एटीएस से रामगढ़

हवलदार राकेश कुमार – जामताड़ा से रामगढ़

हवलदार राजीव कुमार – लोहरदगा से रामगढ़

आरक्षी उत्तम कुमार – एटीएस से बोकारो

आरक्षी मुकेश कुमार रजवार – एटीएस

आरक्षी मोहम्मद आफताब आलम – एटीएस से रामगढ़

आरक्षी मंतोष कुमार – एटीएस से बोकारो

आरक्षी विजय कुमार – एटीएस से बोकारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *