लाइव पलामू न्यूज/रांची: रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड तक चौक तक रोड शो करेंगे। जिसके मद्देनजर रविवार की सुबह से ही रातू रोड को वन वे कर दिया गया है। इसके साथ ही हर जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पीएम का रोड शो शाम 4:50 बजे ओटीसी ग्राउंड से न्यू रातू चौराहे तक होगा।
इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पीएम मोदी आम लोगों के बीच रहेंगे। न्यू मार्केट चौक के बाद प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेगा। इससे पहले पीएम बोकारो के चंदनक्यारी और गुमला में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी का रांची में यह चौथा रोड शो होगा। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक रोड शो किया था। फिर नवंबर 2023 में इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी हिनू चौक से रातू चौक तक रोड शो किया था।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय के स्तर से की जा रही है। इसके अलावा संबंधित रेंज डीआईजी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ मॉनिटरिंग भी करेंगे।
