लाइव पलामू न्यूज /गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने रंका थाना क्षेत्र के गासेदाग में नक्सली संगठन टीएसपीसी के नाम पर माइंस संचालकों से लेवी की मांग करने वाले 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी एसपी दीपक पांडेय ने प्रेस वार्ता करते हुए दी। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अशोक सिंह और मकदस अंसारी के रूप में हुई है।

पकड़े गये अपराधियों के पास से देसी कट्टा, माइंस से लूटे गए मोबाइल,वर्दी और मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का मुख्य उद्येश्य माइंस संचालकों से अवैध तरीके से धन वसूलना था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को रंका थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, खदान संचालक मोहन मुरारी देव ने रंका थाने में 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मार्च की रात तीन अज्ञात अपराधी खदान में घुस आए तथा जबरन वसूली करने लगे। उन्होंने कर्मचारियों को धमकी भी दी।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से .315 बोर का एक देशी कट्टा, एक toy gun, लूटे गए दो मोबाइल, 07 पीस TSPC एरिया कमांडर पंकज जी मोबाइल नंबर लिखा हुआ पर्चा को बरामद किया गया। वहीं अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।