लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रिंस कुमार, अमित कुमार शर्मा, सौरभ सिंह, अमित चौधरी, समीर अंसारी और धर्मेंद्र कुमार पांडेय के रूप में हुई है। उक्त आशय की जानकारी एसपी रेष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में के.के मेमोरियल के बगल में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में एकत्रित हुए है। जिसके आलोक में एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देशानुसार एसडीपीओ मणि भूषण और थाना प्रभारी और उनकी टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी कर सभी अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल,एक मैगजीन ,ग्यारह जिंदा गोली,11 मोबाइल और दस हजार एक सौ तीस रुपया नकद बरामद किया है ।