लाइव पलामू न्यूज/लातेहारः पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, जिले में आतंक मचा रहे अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए पुलिस ने 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी प्रदीप गंझु गिरोह के सदस्य हैं। इनके पास से पुलिस ने दो बंदूक और अन्य सामान बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व इन्हीं अपराधियों ने कोयला लोड गाड़ियों में आग लगाई थी। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बालूमाथ निवासी संजय भगत, कैलाश गंझु, मनोज ठाकुर, चतरा निवासी बबन भोक्ता, दिलीप उरांव और रांची निवासी सुनील गंझू शामिल है।

 

दरअसल जेल में बंद टीएसपीसी उग्रवादी प्रदीप गंझु के नाम पर सात अपराधियों का गिरोह लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थें। चार दिन पूर्वी इन्हीं अपराधियों के द्वारा बालूमाथ थाना क्षेत्र में गाड़ियों में आग लगा दी थी। घटना के अनुसंधान के दौरान टीम को पता चला कि इसमें जेल में बंद टीएसपीसी उग्रवादी प्रदीप के गिरोह का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करते हुए उन्हें विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में सभी अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

इधर, प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों ने स्वीकार किया कि रंगदारी वसूलने के लिए क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से वे इस प्रकार की हिंसक घटना को अंजाम दे रहे थें। गिरफ्तार अपराधियों ने ही बालूमाथ में दो गाड़ियों में आग लगाई थी। इसके अलावा विगत दिनों हुई आगजनी की घटना में भी इनका हाथ था। एसपी ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *