लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कचरवा डेम रोड संत जेवियर स्कूल के सामने नहर रोड के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री करते हुए धर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इजराईल आलम उर्फ गोल्डेन आलम (उम्र 20 वर्ष, पिता कलीम मियां, निवासी जमना, थाना तरहसी, जिला पलामू) के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि
एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरवा डेम रोड पर पहुंचते ही एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से सफेद प्लास्टिक में पैक किया हुआ 260.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) बरामद किया।
पूछताछ के दौरान इजराईल ने बताया कि वह कलाम मियां के साथ यहां अफीम बेचने आया था। कलाम ग्राहक लाने गया था, जिसकी तलाश जारी है। छापेमारी टीम में मणिभूषण प्रसाद, देवव्रत पौद्दार, ०अ०नि० सोनु कुमार चौधरी, स०अ०नि० इन्द्रदेव पासवान, आरक्षी राकेश कुमार सिंह,आरक्षी सूर्यनाथ सिंह, आरक्षी रोहित कुमार आदि शामिल थें।
