लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके पास से 600 से अधिक गोलियां भी बरामद हुईं हैं। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान 26 वर्षीय उपेंद्र भुंईया के रूप में हुई है। वह टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य है। उपेंद्र को मनातू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उपेंद्र भुईयां की निशानदेही पर पुलिस ने 0.315 बोर की 652 गोलियां बरामद कीं हैं। इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य उपेंद्र भुईयां केदल के रास्ते अपने घर नागद आने वाला है। जिसके आधार पर एएसपी (ऑपरेशन) राकेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

बुधवार की शाम को केदल के जंगल स्थित सिकंदरा मोड़ के पास पहुंचकर सड़क के दोनों तरफ पुलिस की टीम छिप गयी। करीब शाम 7:05 बजे देखा कि केदल की ओर से एक व्यक्ति चादर ओढ़कर सिकदा मोड़ की तरफ आ रहा है। जब उस व्यक्ति को पुलिस ने आवाज दी। पुलिस की आवाज सुनकर वह व्यक्ति तेजी से सिकदा जाने वाली कच्ची सड़क की ओर मुड़कर वहां से भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *