CRIME NEWS : बुधवार की देर शाम पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, आरोपी बसंत भुइयां का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बसंत ने गुस्से में आकर टांगी से पत्नी पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को बसंत शराब के नशे में घर आया था, जिससे बात फिर से बिगड़ गई और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी पर टांगी से प्रहार कर जान ले ली। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घरेलू विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *