लातेहार : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के मनिका थाना क्षेत्र में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। दरअसल, एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाई व बेची जा रही है।

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद :-
जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में रॉयल स्टैग ब्रांड की 341 क्वार्टर और 531 हाफ बोतल, लगभग 200 लीटर स्प्रिट, 2000 खाली बोतलें और विभिन्न ब्रांडों के स्टिकर शामिल हैं।
तस्कर गिरफ्तार:-
इसके अलावा पांच बाइक भी बरामद की गयी है। इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बरवैया निवासी राहुल प्रसाद के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि 13 मई की रात मनिका पुलिस ने बरवैया पंचायत के चामा, सेवन गांव में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।