लाइव पलामू न्यूज : चतरा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल पुलिस ने टीपीसी उग्रवादी संगठन के रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात उग्रवादी आक्रमण अपने पत्नी और भाई के साथ प्रयागराज कुंभ से नहाकर लौट रहा है।

इसी दौरान चतरा पुलिस ने आक्रमण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आक्रमण को गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि झारखंड पुलिस लंबे समय से आक्रमण की तलाश में थी। हर बार वह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बचकर भागने में सफल रहता था। उसके खिलाफ हत्या लेवी वसूली समेत दर्जनों मामले अलग-अलग जिले में दर्ज हैं।

एनआईए टेरर फंडिंग मामले में कांड संख्या आरसी 06/2018, 22/2018 और 23/2018 एनआईए डीएलआई में बृजेश गंझू और आक्रमण गंझु फरार हैं। झारखंड पुलिस और एनआईए को आक्रमण के पकड़े जाने के बाद दस लाख इनामी आरिफ उर्फ शशिकांत और बृजेश गंझू की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *