मेदिनीनगर : पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, छतरपुर पुलिस ने ससुराल जाकर हत्या करने की नीयत से धारदार चाकू से ससुर, सास, साला,साली पर हमला करने वाला दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त आशय की जानकारी छतरपुर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया कि गम्हरिया में बरेवा निवासी 30 वर्षीय लवकुश कुमार यादव ने सास, ससुर, साला और साली को चाकू से मार कर घायल कर दिया गया था। सदर अस्पताल पलामू में इलाज के क्रम में उसके ससुर सुनील यादव की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी रिता देवी के द्वारा दिए फर्दबयान के आधार पर छत्तरपुर थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों में छापामारी किया गया।
अभियुक्त ने कबूला जुर्म :
इसी दौरान 4 फरवरी को जपला बाजार के पास से अभियुक्त लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगा जैकेट को बरामद किया। पूछताछ में लवकुश ने बताया गया कि 2023 में उसकी शादी वर्ष 2023 में रीता देवी के साथ हुई थी।
पत्नी व घरवालों में कभी नहीं बनी :
शादी के बाद से ही इसकी पत्नी और इसके घर वाले के बीच कभी नहीं बनी। छोटी छोटी बातों में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। इस कारण रीता ससुराल में न रहकर अपने मायके भाग जाती थी। एक वर्ष पूर्व करीब भी दोनों परिवारों (मायके और ससुराल पक्ष) में लड़ाई होने पर किसी तरह मामला को शांत कराया गया था। जिसके बाद वह दिल्ली चला गया।
हालांकि इसके बाद भी पति पत्नी के बीच लड़ाई जारी रही। लवकुश को लगता था कि उसके ससुरालियों के कारण उसकी पत्नी से उसका रिश्ता खराब हो रहा है। जिस कारण उसने अपने ससुराल वालों को मारने की योजना बनाई। जिसके तहत वह रामपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंचा और वहां से चाकू खरीदा । 29 जनवरी को वह दिल्ली से सीधा अपने ससुराल ग्राम गम्हरिया आया।
पत्नी द्वारा तव्वजो नहीं दिए जाने पर गुस्से में उसने चाकू निकाला और अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव करने आए ससुर सुनील यादव, सास, साला और साली पर भी चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया। किसी काम से वह घर आया और वापस दिल्ली जाने के लिए जपला स्टेशन जा रहा था कि पुलिस ने जपला बाजार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी दल :
छापामारी दल मे थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, छतरपुर थाना, अनिल रजक, धर्मवीर कुमार यादव,राजीव कुमार, छतरपुर थाना सशस्त्र बल शामिल थें।
