लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने स्कॉर्पियो लूट कर भाग रहे तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की स्कॉर्पियो, एक चाकू और चार मोबाइल बरामद किया है।

क्या है मामला :

छतरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बटाने डैम क्षेत्र में चार लुटेरे एक स्कॉर्पियो को लूटकर भाग रहे हैं। जिसके आलोक में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। स्कॉर्पियो लूटने के बाद लुटेरे तेजी से भाग रहे थे। इसी क्रम में स्कॉर्पियो नेशनल हाइवे 98 के सिलदाग मोड़ पर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसके बाद तीनों लुटेरे वाहन से निकलकर भागने लगें। इसी क्रम में पुलिस ने दौड़कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामाड़ा निवासी दीपक विश्वकर्मा, जंगवलके निवासी प्रवेश यादव और पिपरा थाना क्षेत्र के मसूरिया निवासी नागेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है।

इस संबंध में छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश पिछले कई दिनों से लूट की योजना बना रहे थें। यह उनका पहला प्रयास था। पहले प्रयास में ही सभी पकड़े गएं। जिस इलाके में लूट की घटना हुई वह सुनसान इलाका था। जिसका फायदा अपराधी उठा रहे थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *