CRIME NEWS : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि ब्राउन शुगर तस्कर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा। वहीं उनके पास से पुलिस ने 217 ग्राम पुड़िया, एक काला प्लास्टिक में ब्राउन सुगर का स्टोन जिसका वजन 110 ग्राम, वहीं एक डब्बे में 20 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन बरामद किया। पुलिस ने तस्करों के पास से चार लाख 51 हजार 550 रुपया नकद व एक पिस्टल,चार जिंदा गोली, एक मोबाइल भी जब्त किया गया।
