लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के करमा गाँव में अवैध नशीले सिरप के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। जिसकी पहचान मो. नवाज अंसारी के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार को अहले सुबह करीब 5:00 बजे हमें गुप्त सूचना मिली कि करमा गाँव स्थित मस्जिद के पास स्थित अपने घर से नवाज अवैध रूप से नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले सिरप की बिक्री कर रहा है। जिसके आलोक में एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने करमा गाँव में मस्जिद के पास स्थित घर पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने 100ML के 900 सिरप की बोतलें बरामद की गईं। इन सिरप में Codeine Phosphate और Triprolidine Hydrochloride युक्त Onerex सिरप शामिल है। छापामारी दल में मनोज कुमार झा,राजू कुमार गुप्ता, अजय कुमार,अरुण कुमार बाउरी, शक्ति कुमार सिंह, हरेन्द्र राम, देवबली सिंह,मदन कुमार सिंह, रंजीत कुमार साव शामिल थें।