गढ़वा : बुधवार को जिले के गढ़वा नगर थाना परिसर में अंचलाधिकारी, गढ़वा के नेतृत्व में थाना प्रभारी, गढ़वा नगर एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि की मौजूदगी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित आम जनों की भूमि विवाद संबंधी समस्त समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दोनों पक्षों के समक्ष उसके निपटारे हेतु समुचित उपाय किए गये साथ ही उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा, साईबर अपराध एवं नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।
