लाइव पलामू न्यूज: ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के पांडे पूरा निवासी सुशील कुमार गुप्ता जो कि धनबाद जिला बल के आरक्षी थें। एम्स (दिल्ली) में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार को उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए पांडे पूरा गांव लाया गया, जहां पुलिस मेंस एसोसिएशन पलामू के सदस्यों ने गांव पहुंचकर उन्हें सलामी दी। सलामी कार्यक्रम में पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, मंत्री लालू उरांव, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इसराइल, अंकेक्षक सुनील कुमार और प्रदेश सहायक महामंत्री लालेश्वर राम मौजूद थें।

इस मौके पर ऊंटारी रोड थाना के एएसआई जेवियर मिंज के नेतृत्व में सशस्त्र बलों ने भी सलामी दी। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।