नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार थाना में वांछित टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया। थाना कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई रोहित चौहान एवं एसआई उदय प्रसाद यादव के नेतृत्व में स्थानीय थाना के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा ढोल-नगाड़े बजाकर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चिपकाया गया, ताकि आम लोगों को अभियुक्तों की जानकारी मिल सके। इश्तेहार जिन अभियुक्तों के घरों पर चिपकाया गया, उनमें शशिकांत जी उर्फ उदेश उर्फ आरिफ, पिता हीरा सिंह, ग्राम केंदल, थाना मनातू, जिला पलामू, टीपीसी उग्रवादी संगठन का जोनल कमांडर, उज्ज्वल जी उर्फ हरिवंश गंझू, पिता सरगुली गंझू, ग्राम लुपूगढ़ा, थाना कुंडा, जिला चतरा,/निशांत जी उर्फ दारा सिंह उर्फ प्रशांत जी, पिता सुरेश प्रसाद यादव, ग्राम चौड़ीटांड़, थाना छक्करबंधा, जिला गया (बिहार) नाम शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं और नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। समय पर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में उग्रवाद के खिलाफ पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।
live palamu news