लाइव पलामू न्यूज: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची है‌। देश के कई राज्यों में पुलिस शिकायतें दर्ज की गई हैं। सोमवार को शहर में कई शिकायतें दर्ज होने के बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस उनके आवास पहुंची।

इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवादास्पद एपिसोड ‘ब्लॉक’

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के उस एपिसोड को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है, जिसमें रणवीर अलाहाबादिया ने टिप्पणी की थी।

गुप्ता ने पोस्ट में कहा, ”रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले ‘इंडिया हैज लैटेंट’ एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि ”’बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया ने विवाद बढ़ने के बाद माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से विवादास्पद पार्ट को हटाने के लिए कहा है।

बता दें कि अल्लाहबादिया के इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

 

बता दें कि 2024 में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में रणवीर को पीएम मोदी ने ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया था। वे अपने यूट्यूब वीडियो में अध्यात्म की बातें करते हुए नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *