लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विधानसभा चुनाव से पूर्व पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा छुपाये गए 994 जिंदा गोली,1 मैगजीन और एक राइफल जब्त किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली के टॉप कमांडर नितेश यादव और उसके सहयोगियों द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में पिपरा थाना क्षेत्र के झरना पहाड़ के पास जमीन में छुपाकर भारी मात्रा में हथियार रखा गया है। इसकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी रिष्मा रमेशन के नेतृत्व में छतरपुर एसडीपीओ अवध किशोर यादव और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां से जिंदा कारतूस और हथियार जब्त किया है. पुलिस ने 994 जिंदा गोली,1 मैगजीन और एक राइफल बरामद किया है।
