रांची : रांची पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने अंश और अंशिका को सही सलामत बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों की बरामदगी ररामगढ़ के चितरपुर से की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस ने 13 दिनों से लापता बच्चों की सूचना देने वाले को चार लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी कर रखा था। इसके अलावा रांची पुलिस ने गंतव्य केयर फाउंडेशन नाम के एनजीओ के साथ मिलकर पोस्टर अभियान भी शुरु किया था। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस 5000 से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही था।

बताते चलें कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी खटल से 2 जनवरी की दोपहर दोनों भाई-बहन तीन बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए बाहर निकले। लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। परिवार और स्थानीय लोगों ने बच्चों को ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी।

जिसके बाद परिजनों ने धुर्वा थाने में दोनों बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रांची पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। तीन-चार दिन तक अंश-अंशिका का पता नहीं चलने पर परिजन धुर्वा में धरने पर बैठे थे। रविवार को धुर्वा बंद भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *