मेदिनीनगर : जिले से हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। जहां मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद चार छात्राएं घर वापस नहीं लौटीं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से सभी चारों को मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उन्हें वापस लाने के लिए पुलिस कटनी रवाना हो चुकी है।

 

परीक्षा देने के बाद चारों लड़कियां भाग गई थीं। पूरे मामले की जानकारी आरपीएफ को दी गई थी। जिसके बाद कटनी से सभी को बरामद किया गया है। थाना की एक टीम कटनी रवाना हो गई है।
श्रीराम शर्मा, चैनपुर थाना प्रभारी

 

मंगलवार को परीक्षा देने के बाद वापस नहीं लौटी लडकियां :

बता दें कि उक्त चारों छात्राएं चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ निवासी हैं। मंगलवार को वे मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे घर वापस नहीं लौटीं। देर शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंता जताई और खोजबीन शुरू की। जब उनका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने चैनपुर थाना में सूचना दी।

कटनी से किया गया बरामद :

पुलिस ने तत्काल तकनीकी जांच कर इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी, जिसके बाद आरपीएफ ने कटनी रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चारों छात्राओं को बरामद कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि लड़कियां नौकरी की तलाश में घर छोड़कर भाग गई थीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्तृत पूछताछ और परिजनों से बातचीत के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *