लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो गांव निवासी संजय कुमार का पुत्र ओमकार कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो फोरलेन के पास स्थित एक किराना की दुकान में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बेचा जा रहा है। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर 128 पीस बियर 47 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
