लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: छिपादोहर थाना पुलिस ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर रवि राम उर्फ मुकेश राम उर्फ आजाद उर्फ कुल्‍लु के घर कुर्की जब्‍ती की कार्रवाई की है। रवि राम पर छिपादोहर थाना में कांड संख्‍या 08/ 2022 दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा है। न्‍यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निर्गत है और न्‍यायालय के आदेश पर पुलिस उसके घर इश्‍तेहार भी चिपका चुकी है। उसे एक महीने के भीतर आत्‍मसमपर्ण करने की बात कही थी।

इस संबंध में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि समय अवधि में न्‍यायालय में आत्‍मसमपर्ण नहीं करने पर पुलिस ने उसके मनिका थाना क्षेत्र के पुरनी पल्‍हैया ग्राम स्थित घर पर कुर्की जब्‍ती की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *