लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पड़वा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक अनील कुमार सिंह एवं पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर इलाके में गश्ति बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पड़वा पुलिस पड़वा वन विभाग के नाका के पास रात्रि गश्ति में थी।

इसी दौरान एक पिकअप को संदेह के आधार पर रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तो डर से चालक पड़वा मध्य विद्यालय के पास वाहन खड़ा कर फरार हो गया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया वाहन की जांच की गई तो उसमें शराब की पेटी थी। उम्मीद की जा रही है कि बरामद शराब उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था क्योंकि शराब की पेटी पर सेल फॉर उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की बाजार कीमत लगभग 6 लाख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *