मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने गुड्डू हत्याकांड के एक आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। हत्यारोपी का फुटेज सीसीटीवी में कैद हुआ है। आरोपी की वास्तविक नाम की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने वाले और पता बताने वाले को इनाम की राशि देगी।

दरअसल, गुरुवार देर रात जिला के मेदिनीनगर निजी बस स्टैंड स्थित एक कार्यालय में गुडु खलीफा नामक युवक की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले में कार्रवाई के लिए डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित किया था। यही टीम हत्याकांड से जुड़े कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। इसी दौरान पुलिस को हत्याकांड से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें आरोपी भागता हुआ नजर आ रहा है। इस फुटेज से भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस ने इनाम की राशि की घोषणा की है।

हत्याकांड को अंजाम देने में तीन अपराधी शामिल थे। दो अपराधी पुलिस की हिरासत में हैं। जबकि तीसरा अपराधी तरहसी के इलाके में भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। जो भी इस अपराधी की पहचान और पता बताएगा उसे 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। पहचान बताने वाले की नागरिक की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
रीष्मा रमेशन, एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *