लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पिछले कुछ दिनों में पलामू, गढ़वा और लातेहार में कई कंस्ट्रक्शन साइट्स पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा संबंधी कई बिंदुओं पर काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस पलामू, गढ़वा और लातेहार में कंस्ट्रक्शन कंपनियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की रणनीति तैयार करेगी। इससे संबंधित दिशा निर्देश एसपी और थानेदार को जारी कर दिए गए हैं।

थानेदार सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स की खुद निगरानी करेंगे और अपने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। वहीं सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट को लेकर कंपनियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में कंस्ट्रक्शन कंपनियों से यह भी अपील की जा रही है कि अगर उन्हें धमकी भरे कॉल आते हैं तो वे तुरंत पुलिस के साथ जानकारी साझा करें।

इस संबंध में पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश ने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनियों के साथ बैठक कर सुरक्षा समिति कई बिंदुओं पर चर्चा करेगी। विभिन्न कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। एसपी और थानेदार को निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी ने कहा कि पलामू प्रमंडल में कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हाल ही में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक क्यूआरटी भी तैनाती किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *