लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में कुल 1780 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 1624 महिला कर्मी और 156 पुरूष कर्मी थे।इसमें पीठासीन पदाधिकारी समेत पी 1, पी 2, पी 3 और पी 4 के मतदानकर्मी शामिल किये गये थें। सभी कर्मियों को 110 मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को मॉक पोल से लेकर दस्तावेजों की पैकिंग की विस्तृत जानकारी दी। मतदान कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम, वीवी पैट के कनेक्शन, संचालन एवं समस्त मतदान प्रक्रिया का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मॉक पोल,टेंडर वोट, प्रॉक्सी वोट,चौलेंज वोट मतदान प्रक्रिया आरंभ करने, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट सील करने तथा मतदान प्रक्रिया बंद होने पर दस्तावेजों की पैकिंग सहित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही सभी को टीम भावना के साथ काम करने की बात कही गयी, ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो।
