लाइव पलामू न्यूज: मनरेगा घोटाला मामले में विगत 28 महीने से जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की ओर से दायर जमानत याचिका पर शनिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत दे दी है। पूजा सिंघल को बीएनएस की धारा 479 के तहत जमानत मिली। जिसके अनुसार अगर आरोपी लंबे समय से जेल में बंद है और उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि उस मामले में मिलने वाली सजा की एक तिहाई हो तो उसे बेल दी जा सकती है।
