लाइव पलामू न्यूज: राज्य के 21 जिलों में शनिवार को वज्रपात के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात हो सकता है। इसे लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का अनुमान है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।