UPSC CSE RESULT 2024 : मंगलवार को यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। वहीं हर्षिता गोयल को दूसरा, डोंगरे अर्चित पराग को तीसरा , शाह मार्गी चिराग को चौथा और आकाश गर्ग को पांचवां स्थान मिला है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक किया जा सकता है। बताते चलें कि 7 जनवरी से शुरू हुए साक्षात्कार 17 अप्रैल तक चले थे। मुख्य परीक्षा में पास हुए 2845 उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिला था।

बता दें कि कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। आयोग ने कहा है कि 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवार अंतिम है। वहीं, 1 उम्मीदवार का परिणाम रोक लिया गया है।

सेवानुसार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए कुल 180 पद
भारतीय विदेश सेवा के लिए 55 पद।
भारतीय पुलिस सेवा के लिए 147 पद।
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘क’ के लिए 605 पद।
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘ख’ के लिए 142 पद।

कुल 1009 उम्मीदवारों में 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत विभिन्न सेवाओं में 1132 पदों पर भर्ती की जा रही है। पहले 1056 पदों पर ये भर्ती होनी थी, जिसे बढक़ार 1132 पद किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *