लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: ज़िले में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पलामू जिले के पांचों विधानसभा की मतगणना जिला मुख्यालय डालटनगंज के जीएलए कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में की जाएगी। पांचों विधानसभा के लिए 96 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी। जहां पांकी विधानसभा के लिए 18 टेबल बनाए गए हैं, डालटनगंज विधानसभा के लिए 22 टेबल, विश्रामपुर विधानसभा के लिए 20 टेबल वहीं छतरपुर विधानसभा के लिए 18 टेबल और हुसैनाबाद विधानसभा के लिए 18 टेबल बनाए गए हैं। इसी तरह पोस्टल बैलट से प्राप्त मतों की गिनती के लिए 8- 8 टेबल बनाए गए हैं ।

वहीं मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को में कई जवानों को लगाया गया है। हर जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी से कंट्रोल रूम में पैनी नजर रखी जाएगी। इस दौरान डीसी शशि रंजन ने कहा कि मतगणना के दौरान कोई भी प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता जीत और हार की स्थित में कोई भी गलत कार्य नही करे अन्यथा उनपर कानूनी कारवाई की जाएगी और उनका हथियार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा ।