LIVE PALAMU NEWS DESK:  झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में  पूरी तरह जुट गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्यभर के सभी 48 नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी और सह निर्वाची पदाधिकारियों के साथ आयोग कार्यालय में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में चुनाव से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही निर्वाची पदाधिकारी और सह निर्वाची पदाधिकारियों की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान हर कार्य नियमों के अनुरूप निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

नामांकन और चुनाव चिन्ह आवंटन में बरतें सतर्कता-

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि नामांकन के समय प्रत्याशियों द्वारा भरे जाने वाले फॉर्म की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया में निर्वाचन पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही विवाद को जन्म दे सकती है उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन पुस्तिका का गहन अध्ययन करने की सलाह दी। जिस कारण उसी के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की अपील-

अलका तिवारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना सभी पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से मतगणना प्रक्रिया को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि काउंटिंग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।

आचार संहिता के पालन पर जोर-

इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके पालन की जिम्मेदारी सभी संबंधित पदाधिकारियों की होगी उन्होंने चुनाव तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर आगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को लेकर संतोष जताया और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *