लाइव पलामू न्यूज : गुरुवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री पद से एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के चार दिन बाद यह फैसला लिया गया। उल्लेखनीय है कि एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दे दिया था। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी।

इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का इस्तीफा ऐसे समय में आया था। जब विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाया जानेवाला था। राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुसार लिया जाता है, जब राज्य सरकार इस संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *