LIVE PALAMU NEWS DESK: ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर किए हमलों के बीच सऊदी अरब ने तेहरान को चेतावनी दी है। सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा कि ईरान को अपने पड़ोसियों पर किए गए हमलों के परिणाम भुगतने होंगे। अगर ईरान को लगता है कि खाड़ी देश जवाब देने में असमर्थ हैं, तो तेहरान गलत है।

उन्होंने ईरान पर हद पार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर खाड़ी देशों के पास सैन्य कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ईरान के आगे न तो ब्लैकमेल होंगे और न ही डरेंगे।

प्रिंस फैसल ने रियाद में अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की आपात बैठक के बाद ये बात कही है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपने रवैये पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने ईरान की कार्रवाइयों को राजनीतिक और नैतिक रूप से उल्टा असर झेलने की चेतावनी दी।

प्रिंस ने कहा कि ईरान के बार-बार के हमलों से उस पर से भरोसा टूट गया है। बैठक के दौरान ईरान ने रियाद और कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला कर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *