लाइव पलामू न्यूज़: उत्पाद सिपाही बहाली से दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल बहाली में शामिल होने वाले एक और युवक ने अपनी जान गंवा दी। इसके साथ ही बहाली में मरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 16 हो गई। मृतक की पहचान राजधनवार निवासी दर्शन राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दर्शन उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था।
शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल भी हुआ। दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर पूरा भी कर लिया। लेकिन इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी। तबियत बिगड़ने के बाद उसे प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा छह अभ्यर्थी बीमार पड़ गए।
जिन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनमें हजारीबाग के खुशनवाज आलम, निमियाघाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, धर्म दास पश्चिमी सिंघभूम, कोडरमा के त्रिभुवन यादव और रामगढ़ के बबलू बेदीया का नाम शामिल हैं।