लातेहार : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) योजना कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार गुरुवार को परियोजना निदेशक प्रवीण गगरई द्वारा अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, गारू का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। विद्यालय एवं छात्रावास भवन का साफ सफाई के क्रम में शौचालय की स्थिति दयनीय पाया गया, जिसके लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं कर्मियों को कड़ी शब्दों में फटकार लगाते हुये साफ-सफाई का निर्देश दिया गया।
गौरतलब है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) योजना कार्यक्रम के आलोक में जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत लातेहार जिले के 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य 90 पंचायत अन्तर्गत 269 ग्रामों में अनुसूचित जनजाति समुदाय के विकास हेतु दिनांक. 15जून 2025 से 30 जून 2025 तक सभी प्रखण्डों में शिविर का आयोजन किया जाना है।