लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन मेदिनीनगर शहर थाना में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आईजी सुनील भास्कर व एसपी रिष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। जन शिकायत कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादी पहुंचें। जिनकी शिकायतें सुनी गईं।

मौके पर पलामू आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। कई मामलों में लोग जागरूकता के अभाव में उलझे रहते हैं। इस शिविर से उनका कार्य आसान होगा।

पलामू में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 50 से भी अधिक मामलों का निष्पादन किया गया है। टाउन थाना में आयोजित कार्यक्रम में 30 से भी अधिक मामलों का निपटारा हुआ। अधिकतर मामले जमीन विवाद और पारिवारिक विवाद से जुड़े थे।

मौके पर एसपी ने कहा कि ज्यादातर जमीन से जुड़े मामले जन शिकायत समाधान शिविर में आ रहे हैं। जिस पर सुनवाई की जा रही है। मौके पर एएसपी राकेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *