लातेहार : मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

ग्राम–जालिम खुर्द निवासी शिवबरत कुमार सिंह ने उपायुक्त के समक्ष रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और जीविकोपार्जन के लिए किसी प्रकार का साधन उपलब्ध नहीं है। तथा उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। आवेदक ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उनकी शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति को देखते हुए उपयुक्त रोजगार अथवा स्वावलंबन के लिए सरकारी योजनाओं के अंतर्गत सहयोग प्रदान किया जाए।

आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदक की स्थिति की जांच की जाए एवं राज्य सरकार की दिव्यांगजन कल्याण, स्वरोजगार या रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक पात्र लाभुक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए, विशेषकर दिव्यांगजनों, निर्धनों और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से रोजगार, सहायता राशि , भूमि विवाद से जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *