LIVE PALAMU NEWS DESK: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के पत्रांक-238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 23 फरवरी को झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान होना है। इस अवसर पर संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।