लाइव पलामू न्यूज: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओड़िशा के राज्यपाल पद से त्यागपत्र दे दिया है। ऐसी चर्चा है कि वो एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि अक्टूबर 2023 में ओड़िशा के 26 वें राज्यपाल के तौर पर रघुबर दास ने शपथ ली थी। इससे पहले 2014 से 2019 तक वो झारखंड के छठे मुख्यमंत्री रहे। वो दो बार झारखंड भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी रहते हुए उन्होंने श्रमिक राजनीति से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति की।

Birla Open minds international school Daltonganj
Birla Open minds international school Daltonganj

पांच बार वो विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गये। 1995 से 2019 तक व जमशेदपुर पूर्वी से विधायक रहे। राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री के रूप में भी उन्होंने काम किया। अपने कार्यकाल के दौरान एक समय पर उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वे राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *