लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शनिवार को कजरी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक रेलकर्मी ने अपने आवास में गले में फंदा डालकर सुसाइड का प्रयास किया। जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। वह परीक्षा के सिलसिले में पटना गयी थी।

dedicated primer school sudna daltonganj
Dedicated Primer School Sudna Daltonganj

रेलकर्मी की पहचान धनबाद निवासी रॉबिन कुमार (35वर्ष) के रूप में हुई है। घटना अघोर आश्रम रोड में निजी आवास पर हुई। बताते चलें कि एक वर्ष पहले ही रेलकर्मी की शादी एक हुई है। सुसाइड के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। पड़ोसी ने रेलकर्मी को फंदे से नीचे उतारकर एमएमसीएच पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *